देश की खबरें | गोंडिया जिले में तेंदुए की खाल बरामद, तीन गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के एक गांव से तेंदुए की खाल रखने और उसे बेचने की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोंडिया, 19 नवंबर महाराष्ट्र के गोंडिया जिले के एक गांव से तेंदुए की खाल रखने और उसे बेचने की कोशिश के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवेगांवबंध पुलिस ने सूचना के आधार पर भिवखिड़की गांव से बुधवार रात को आरोपियों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से तेंदुए की खाल बरामद की।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: नगर निगम पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ ने COVID-19 के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर और जल निकायों के पास छठ पूजा पर लगाया प्रतिबंध.

उन्होंने बताया कि पुलिस को खबर मिली थी कि तीनों खाल को बेचने की कोशिश कर रहे थे और उन्हें गांव लाने के लिए फर्जी ग्राहक भेजा गया।

अधिकारी ने बताया कि जानवर के नाखून और अन्य अंग भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़े | Jammu and Kashmir: 12 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर में दूसरी मुठभेड़ शुरू.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान देवीदास डागो मरसकोल्हे (52), मंगेश केशव गायधनी (44) और रजनीश पुरुषोत्तम पोगडे के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि तीनों को आगे की जांच के लिए वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी