देश

Jammu and Kashmir: 12 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर में दूसरी मुठभेड़ शुरू

जम्मू जिले के नगरोटा में आज एक मुठभेड़ में 4 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा के परिगम इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के तहत पता चला, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया.

Jammu and Kashmir: 12 घंटे के अंदर जम्मू-कश्मीर में दूसरी मुठभेड़ शुरू

श्रीनगर, 19 नवंबर: जम्मू (Jammu) जिले के नगरोटा (Nagrota) में आज एक मुठभेड़ में 4 आतंकवादियों के मारे जाने के बाद दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के पुलवामा (Pulwama) में एक और मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों ने कहा कि पुलवामा के परिगम इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष सूचना के तहत पता चला, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया. जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी जिसके बाद आतंकियों और सुरक्षा बलों में मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने कहा, पुलवामा के परिगम क्षेत्र में मुठभेड़ शुरू हो गई है. पुलिस और सुरक्षा बल अपना काम कर रहे हैं.

इससे पहले आज सुबह जम्मू जिले के नगरोटा में एक मुठभेड़ हुई थी जिसमें जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-E-Mohammad) के चार आतंकियों को मार गिराया गया. आतंकवादी जम्मू-श्रीनगर (Jammu-Srinagar) राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक में जा रहे थे, जिसे पुलिस ने नगरोटा के पास एक टोल प्लाजा पर रोक दिया, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. यह भी पढ़े:  भारत ने UN में उठाया सोशल मीडिया पर पनप रहे आतंकवाद का मुद्दा, कहा- लश्कर, जैश और अलकायदा कर रहे है खतरनाक इस्तेमाल.

मारे गए आतंकवादियों के पास से 11 एके-47 राइफल और पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. संभावना है कि वो बड़ी योजना बना रहे थे, शायद जिला-स्तरीय चुनावों को रोकने की कोशिश थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2020 05:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).