देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुआ का शव बरामद, शिकार की आशंका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन विभाग ने तेंदुए का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि शिकारियों ने तेंदुए का शिकार किया है।
धमतरी (छत्तीसगढ़), 26 अगस्त छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वन विभाग ने तेंदुए का शव बरामद किया है। वन विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई है कि शिकारियों ने तेंदुए का शिकार किया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के दुगली वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने एक नर तेंदुए का शव बरामद किया है। तेंदुए की उम्र लगभग तीन वर्ष बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि चरवाहों ने शुक्रवार को जब दुगली वन परिक्षेत्र में तेंदुआ का शव होने की सूचना दी तब वन विभाग की टीम को वहां भेजा गया। बाद में टीम ने शव बरामद कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि शव के पंजे कटे हुए थे। इसलिए आशंका है कि तेंदुआ का शिकार के बाद शिकारियों ने उसके चारों पंजों को काट लिया।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। विभाग ने शिकारियों की खोज के लिए रायपुर से खोजी कुत्ता भी बुलाया है।
अधिकारियों ने बताया कि वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है तथा इस संबंध में जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)