देश की खबरें | गाजियाबाद के राज नगर में तेंदुआ देखा गया, वन विभाग ने कर्मियों को किया तैनात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में राज नगर के सेक्टर 13 की एक कॉलोनी में एक तेंदुए को घूमते देखा गया है, जिसके बाद वन विभाग ने उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए अपने दलों को तैनात किया है।

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 18 नवंबर गाजियाबाद में राज नगर के सेक्टर 13 की एक कॉलोनी में एक तेंदुए को घूमते देखा गया है, जिसके बाद वन विभाग ने उसका पता लगाने और उसे पकड़ने के लिए अपने दलों को तैनात किया है।

दिल्ली से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित राज नगर के सेक्टर 13 के निवासी अरिहंत जैन ने अपने सीसीटीवी कैमरों के जरिए अपने घर के निकट तेंदुए को बुधवार सुबह घूमते देखा। उन्होंने पुलिस को तत्काल इसकी जानकारी दी और ‘रेजिटेंड्स वेलफेयर एसोसिएशन’ को भी सतर्क किया।

जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग तेंदुए के पद चिह्नों की मदद से उसका पता लगाने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह तेंदुआ राज नगर से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित गढ़ मुक्तेश्वर के जंगलों से भटकता हुआ यहां आ गया होगा।

सिंह ने बताया कि पूर्व की घटनाओं को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ हिंडन नदी के किनारे-किनारे चलते हुए सहारनपुर की ओर गया होगा। वन विभाग ने शहर से सटे जंगल में उसके संभावित मार्ग पर पिंजड़े लगाए हैं।

परामर्श जारी करके लोगों से कहा गया है कि वे लाठी के बिना रात में घर से बाहर नहीं निकलें और अपने दरवाजों को बंद रखें।

गाजियाबाद की संगम विहार कॉलोनी में भी नवंबर 2019 में एक तेंदुआ देखा गया था। पिछले साल नवंबर में एक तेंदुआ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के आवास में घुस आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now