एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सहारनपुर के गांव में तेंदुआ दिखा, वन विभाग पकड़ने में जुटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर एक तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

देश की खबरें | सहारनपुर के गांव में तेंदुआ दिखा, वन विभाग पकड़ने में जुटा

सहारनपुर (उप्र), 26 मई सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र में सोमवार सुबह स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर एक तेंदुआ देखे जाने के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने यहां बताया कि देवबंद थाना क्षेत्र के बस्तम इलाके में सोमवार सुबह कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक तेंदुआ देखा।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही देवबंद पुलिस और वन विभाग की विभिन्न टीम स्थिति का आकलन करने के लिए गांव पहुंच गईं।

जैन ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने खेतों में भागते हुए तेंदुए को देखा और अपने मोबाइल फोन से तेंदुए का वीडियो भी बनाया।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद वन विभाग ने ड्रोन कैमरों की मदद से आस-पास के खेतों, जंगलों और झाड़ियों में तलाशी अभियान शुरू किया। तेंदुए का पता लगाने और उसे सुरक्षित रूप से पकड़ने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं।

अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों में जाने से बचने की अपील की है। अगर तेंदुए का पता नहीं चलता है तो वन विभाग की टीम इलाके में पिंजरे और ट्रैप कैमरे लगा सकती है।

सं. सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).