देश की खबरें | गुजरात में तेंदुए ने किशोरी को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले में शेतरुंजी वन्यजीव मंडल के अंतर्गत आने वाले कासन गांव में एक तेंदुए ने 17 वर्षीय एक लड़की को मार डाला। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जूनागढ़, 26 दिसंबर गुजरात के जूनागढ़ जिले में शेतरुंजी वन्यजीव मंडल के अंतर्गत आने वाले कासन गांव में एक तेंदुए ने 17 वर्षीय एक लड़की को मार डाला। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जूनागढ़ के मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) दुष्यंत वासवदा ने बताया कि पीड़िता आरतीबेन मकवाना पर बृहस्पतिवार की शाम एक फार्म में तेंदुए ने हमला कर दिया, जब वह कपड़े धो रही थी।

एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि कुछ घंटे बाद महुवा कस्बे के एक अस्पताल में मकवाना की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि तेंदुए ने मकवाना को उसकी गर्दन से पकड़ कर कुछ दूरी तक घसीटते ले गया। लेकिन खेत में काम कर रहे मजदूरों द्वारा शोर मचाने के बाद तेंदुआ भाग गया।

उन्होंने कहा कि मृतक एक प्रवासी मजदूर की बेटी थी।

एक अलग घटना में, जूनागढ़ जिले के वंथाली तालुका के धनफुलिया गांव में 14 वर्षीय एक लड़की को सोमवार को दो एशियाई शेरों ने मार डाला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\