देश की खबरें | तेंदुए को जहर देकर मारा, खाल बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बृहस्पतिवार को बताया कि तेंदुए को जहर देकर मार डालने तथा उसकी खाल को बेचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने रामनाथ नेताम :55: को गिरफ्तार किया है।

जियो

गरियाबंद जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने बृहस्पतिवार को बताया कि तेंदुए को जहर देकर मार डालने तथा उसकी खाल को बेचने की कोशिश करने के आरोप में पुलिस ने रामनाथ नेताम :55: को गिरफ्तार किया है।

पटेल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जिले के पीपरछेड़ी क्षेत्र में एक व्यक्ति तेंदुआ की खाल बेचने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1298 नए मरीज पाए गए, 67 की मौत: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सूचना के बाद पुलिस दल को क्षेत्र के लिए रवाना किया गया था। पुलिस दल को जब बारूला नदी के पास एक व्यक्ति तेंदुए की खाल बेचने की बात करता दिखा तो उसके पास आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा गया। आरोपी व्यक्ति एक लाख रुपये में खाल देने के लिए तैयार हो गया। बाद में पुलिस दल ने आरोपी को पकड़ लिया और उससे पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम पीपरछेड़ी गांव निवासी रामनाथ नेताम बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसने पानी में जहर मिलाकर तेंदुए को मार डाला था तथा खाल को बेचने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़े | मुंबई में 14 दिन के बच्चे के लिए पुलिस वाला बना भगवान, सेफ्टी पिन निगलने पर मदद के लिए खुद की गाड़ी से लेकर पहुंचा अस्पताल.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाद में पुलिस ने रामनाथ के बताए हुए स्थान से खाल बरामद कर ली।

पटेल ने बताया कि पुलिस ने रामनाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now