एजेंसी न्यूज

Leopard Attack In Delhi Video: दिल्ली के रिहायशी इलाके में एक घर में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया, 5 लोग जख्मी

दिल्ली के रूप नगर इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया और उसने पांच लोगों को घायल कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Leopard Attack In Delhi Video: दिल्ली के रिहायशी इलाके में एक घर में घुसा तेंदुआ, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया, 5 लोग जख्मी
Leopard Attack in Delhi- PTI

Leopard Attack In Delhi Video:  दिल्ली के रूप नगर इलाके में स्थित एक मकान में सोमवार सुबह एक तेंदुआ घुस गया और उसने पांच लोगों को घायल कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बताया कि उन्हें सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर घटना की जानकारी मिली जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां दिल्ली में वजीराबाद के जगतपुर गांव भेजी गईं.

दिल्ली अग्निशमन सेवा के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘स्थानीय लोगों की मदद से अधिकारी तेंदुए को एक कमरे में बंद करने में सफल रहे। घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़े: Leopard Attack in Dehradun: दहशत! देहरादून में आदमखोर तेंदुए ने 3 साल के बच्चे की ली जान, झाड़ियों में मिला शव

Video:

पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और वन विभाग को भी सूचना दे दी गई है. फिलहाल ल्ली के रूप नगर इलाके में तेंदुए के घुसने के बाद से लोग दहशत में हैं और डरे हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).