एजेंसी न्यूज

Leopard Attack in Dehradun: दहशत! देहरादून में आदमखोर तेंदुए ने 3 साल के बच्चे की ली जान, झाड़ियों में मिला शव

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने तीन वर्षीय एक बच्चे को अपना शिकार बना लिया। देहरादून से सटे इलाके में इस प्रकार की संभवत: यह पहली घटना है.

Leopard Attack in Dehradun: दहशत! देहरादून में आदमखोर तेंदुए ने 3 साल के बच्चे की ली जान, झाड़ियों में मिला शव

देहरादून, 27 दिसंबर: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में एक आदमखोर तेंदुए ने तीन वर्षीय एक बच्चे को अपना शिकार बना लिया. देहरादून से सटे इलाके में इस प्रकार की संभवत: यह पहली घटना है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात यह घटना सींगली गांव में तब हुई जब अयांश दीमन (तीन) अपने घर के आंगन में खड़ा था. तेंदुए ने अचानक अयांश पर हमला किया और फुर्ती से उसे उठा ले गया. यह भी पढ़े: तेंदुए की हमले से बाल-बाल बचीं पांच साल की बच्ची, अटैक में हुई घायल, लेपर्ड को पकड़ने का प्रयास जारी

अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को अयांश को उठाकर ले जाते देख उसकी मां चिल्लाई जिसकी आवाज सुनकर मौके पर परिजन तथा अन्य गांव वाले इकटठा हो गए. सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रात भर उसकी खोज के लिए अभियान चलाया गया. अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह गांव के पास एक गडढे से अयांश का अधखाया शव बरामद हुआ. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन अधिकारियों से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2023 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).