जरुरी जानकारी | फ्यूचर रिटेल के कर्जदाताओं ने नये सिरे से बोलियां मांगीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) के कर्जदाताओं ने अब नये सिरे से रुचि पत्र आमंत्रित किये हैं। इसमें संभावित खरीदार कर्ज में डूबी पूरी कंपनी के लिये या फिर इकाइयों में बंटे उसके कारोबार के लिये बोली लगा सकते हैं।
नयी दिल्ली, 23 मार्च फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) के कर्जदाताओं ने अब नये सिरे से रुचि पत्र आमंत्रित किये हैं। इसमें संभावित खरीदार कर्ज में डूबी पूरी कंपनी के लिये या फिर इकाइयों में बंटे उसके कारोबार के लिये बोली लगा सकते हैं।
कर्जदाताओं की समिति (सीओसी) ने कंपनी के कारोबार को पांच संकुल में बांटा है। इसमें एक विकल्प के तहत बोलीदाता एक संकुल (क्लस्टर) या एक से अधिक संकुल के लिये बोली लगा सकते हैं।
समाधान योजना आकर्षित करने में विफल रहने के बाद नये रुचि पत्र आमंत्रित किये गये हैं।
रिलायंस और अडाणी समूह की संयुक्त उद्यम मून रिटेल जैसे संभावित 11 बोलीदाताओं के बावजूद फ्यूचर रिटेल लि. (एफआरएल) 20 फरवरी, 2023 तक कोई बोली प्राप्त करने में विफल रही। कंपनी के खिलाफ दिवाला समाधान प्रक्रिया 20 जुलाई, 2022 को शुरू की गयी थी और बोली जमा करने के लिये दो बार समयसीमा बढ़ायी गयी।
इसको देखते हुए कर्जदाताओं ने खरीदारों के लिये सौदा आकर्षक बनाने के लिये संपत्तियों को अलग-अलग इकाई में बांटने का निर्णय किया।
समाधान योजना के तहत बोली जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2022 थी। इसे बाद में बढ़ाकर 16 जनवरी, 2023 किया गया और बाद में 20 फरवरी, 2023 किया गया। हालांकि, एफआरएल को समयसीमा के दौरान कोई समाधान योजना नहीं मिली।
उसके बाद कर्जदाताओं की समिति से मंजूरी मिलने के पश्चात समाधान पेशेवर ने रुचि पत्र आमंत्रित किये। इसमें बोलीदाता पूरी कंपनी के लिये या किसी भी संपत्ति के लिये बोली लगा सकते हैं।
नये सिरे से रुचि पत्र जमा करने की अंतिम तिथि सात अप्रैल, 2023 है।
नये आमंत्रित रुचि पत्र के तहत कर्जदाताओं की समिति ने दो विकल्प दिये हैं। पहले विकल्प के तहत, संभावित आवेदनकर्ता पूरी कंपनी के लिये बोली लगा सकते हैं। इसमें अनुषंगी इकाइयों में उसकी हिस्सेदारी भी शामिल है।
वहीं दूसरे विकल्प के तहत बोलीदाता संपत्ति की एक इकाई या कुछ इकाइयों के लिये बोली लगा सकते हैं। कंपनी की संपत्तियों यानी कारोबार को पांच संकुल में बांटा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)