खेल की खबरें | लिपजिग ने हर्था बर्लिन से 2-2 से ड्रा खेला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लिपजिग की टीम एक समय जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन हर्था के फारवर्ड क्रिस्टोफ पियाटेक ने 82वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलायी। इससे लिपजिग की दूसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा।
लिपजिग की टीम एक समय जीत की तरफ बढ़ रही थी लेकिन हर्था के फारवर्ड क्रिस्टोफ पियाटेक ने 82वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके अपनी टीम को बराबरी दिलायी। इससे लिपजिग की दूसरे स्थान पर पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा।
हर्था बर्लिन की तरफ से मार्को ग्रुसिच ने नौवें मिनट में ही लिपजिग के रक्षकों की ढिलायी का फायदा उठाकर गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलायी। लुकास क्लोस्टरमैन ने हालांकि 24वें मिनट में लिपजिग को बराबरी दिला दी।
यह भी पढ़े | Cyclone Amphan: अम्फान की तबाही के बाद पेड़ लगाएगा केकेआर, राहत कार्य में भी करेगा मदद.
मध्यांतर तक दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर थी।
लिपजिग के हेलस्टेनबर्ग को 63वें मिनट में लाल कार्ड दिखाया गया लेकिन इसके बावजूद उसकी टीम बढ़त हासिल करने में सफल रही। लिपजिग की तरफ से पैट्रिक शिक ने 68वें मिनट में यह गोल किया।
यह भी पढ़े | क्या T20 वर्ल्ड कप को 2022 तक किया जा सकता है स्थगित? ऐसी खबरों पर ICC ने दिया ये जवाब.
लिपजिग के अब 28 मैचों में 55 अंक हैं और वह पहले की तरह तीसरे स्थान पर बना हुआ है। वह दूसरे नंबर पर काबिज बोरूसिया डोर्टमेंड से दो अंक पीछे है। हर्था के 28 मैचों में 35 अंक हैं और वह दसवें स्थान पर है।
बुंदेसलीगा में ही बुधवार को खेले गये एक अन्य मैच में मोंगशेंगलाबाख ने वर्डर के खिलाफ गोलरहित ड्रा खेला।
एएफपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

