खेल की खबरें | लीस्टर की उम्मीदें टूटी, लिवरपूल और चेल्सी चैंपियन्स लीग में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेल्सी को एस्टन विला ने 2—1 से हराया लेकिन लीस्टर की टोटैनहैम के हाथों 4—2 से हार के कारण वह चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा।
चेल्सी को एस्टन विला ने 2—1 से हराया लेकिन लीस्टर की टोटैनहैम के हाथों 4—2 से हार के कारण वह चौथा स्थान हासिल करने में सफल रहा।
लिवरपूल ने सैडियो माने के गोल से क्रिस्टल पैलेस को 2—0 से हराकर मैनचेस्टर सिटी और मैनचेस्टर यूनाईटेड के बाद तीसरा स्थान हासिल किया।
ईपीएल की दो अन्य प्रमुख टीमें यूरोपा लीग में जगह बनाने में नाकाम रही। आर्सनल ने अपने अंतिम मैच में ब्राइटन को 2—0 से हराया लेकिन इसके बावजूद उसे लगातार दूसरे साल आठवें स्थान से संतोष करना पड़ा जबकि टोटैनहैम ने भी मैच जीता लेकिन वह सातवें स्थान पर रहा।
जश्न का माहौल हालांकि मैनचेस्टर में था जहां सिटी ने पिछले 10 सत्र में पांचवी बार प्रीमियर लीग का खिताब जीता। उसने अपने आखिरी मैच में एवर्टन को 5—0 से करारी शिकस्त दी।
सिटी ने 12 अंक के अंतर से खिताब जीता लेकिन दिसंबर में ऐसी संभावना नहीं लग रही थी क्योंकि तब पेप गार्डियोला की टीम शीर्ष स्थान पर काबिज टीम से पांच अंक पीछे थे। अब अगर सिटी चैंपियन्स लीग फाइनल में चेल्सी को हरा देता है तो यह इस सत्र में उसका तीसरा खिताब होगा।
सिटी के 86 और यूनाईटेड के 74 अंक रहे। इनके बाद लिवरपूल (69), चेल्सी (67), लीस्टर सिटी (66) और वेस्ट हैम (65) का नंबर आता है।
दूसरी डिवीजन में खिसकने वाली तीन टीमों का निर्धारण हो गया। फुल्हम को न्यूकास्टल के हाथों 2—0 से हार का सामना करना पड़ा जबकि वेस्ट ब्रोमविच को लीड्स ने 3—0 से हराया। अंतिम स्थान पर रहे शैफील्ड यूनाईटेड को बर्नले ने 1—0 से पराजित किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2021 10:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

