देश की खबरें | दिग्गज गुजराती अभिनेता नरेश कनोडिया का 77 वर्ष की आयु में निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्मों से राजनीति में आने वाले दिग्गज गुजराती अभिनेता नरेश कनोडिया का मंगलवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे थे। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 27 अक्टूबर फिल्मों से राजनीति में आने वाले दिग्गज गुजराती अभिनेता नरेश कनोडिया का मंगलवार को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज करा रहे थे। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय चिकित्सा अधिकारी कौशिक बारोट ने कहा कि 77 वर्षीय अभिनेता ने यूएन मेहता हृदयरोग संस्थान एवं शोध केंद्र में मंगलवार को सुबह 9 बज कर करीब 17 मिनट पर अंतिम श्वांस ली।

यह भी पढ़े | Ballia में बीजेपी नेता के बेटे के बर्थडे पार्टी में फायरिंग, भोजपुरी सिंगर Golu Raja को लगी गोली, देखें VIDEO.

अधिकारी ने कहा कि 20 अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद कनोडिया को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर थी और उनकी बाइपास सर्जरी भी हुई।

कनोडिया के निधन के दो दिन पहले उनके बड़े भाई और गुजराती गायक महेश कनोडिया का लंबी बीमारी के बाद गांधीनगर स्थित उनके घर में निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | Ballabgarh Shooting: हरियाणा के बल्‍लभगढ़ में छात्रा की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार, सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- होगी सख्त कार्रवाई.

गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया ने अपने कई दशकों के फिल्मी करियर में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।

वे बाद में राजनीति में आ गए थे और 2002 से 2007 तक कर्जन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रहे।

अभिनेता के निधन के बाद कई मशहूर हस्तियों ने शोक संदेशों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “दिग्गज अभिनेता और पूर्व विधायक नरेश कनोडिया के निधन से दुखी हूं। मनोरंजन और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। परिवार के सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “दो दिन के अंतराल में हमने महेशभाई और नरेशभाई कनोडिया दोनों को खो दिया है। संस्कृति की दुनिया विशेष रूप से गुजराती गीत, संगीत और रंगमंच को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज की सेवा और दलितों को सशक्त बनाने के लिए भी कड़ी मेहनत की थी।”

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने ट्वीट किया, “गुजराती फिल्म के सुपरस्टार और भाजपा नेता नरेशभाई कनोडिया के निधन से दुखी हूं। गुजराती फिल्मों को अपनी शानदार अदाकारी के जरिए लोकप्रिय बनाकर गुजरातियों का दिल जीतने वाले सदाबहार अभिनेता की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। सामाजिक और कला के क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा।”

कनोडिया के बेटे हितू कनोडिया इदर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\