विदेश की खबरें | अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने में कानूनी प्रक्रिया का पालन होगा: बांग्लादेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने शनिवार को कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को उचित राजनयिक माध्यमों से वापस भेजा जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ढाका, 17 मई बांग्लादेश के गृह मामलों के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मोहम्मद जहांगीर आलम चौधरी ने शनिवार को कहा कि देश में अवैध रूप से रह रहे भारतीय नागरिकों को उचित राजनयिक माध्यमों से वापस भेजा जाएगा।

समाचार एजेंसी बांग्लादेश संवाद संस्था (बीएसएस) के अनुसार, सलाहकार ने सतखीरा में तीसरी अस्थायी सीमा चौकी का उद्घाटन करने के बाद यह टिप्पणी की।

चौधरी ने दावा किया कि बांग्लादेश कूटनीति के माध्यम से मुद्दों को सुलझाने में विश्वास करता है। उन्होंने कहा, "बांग्लादेश ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानूनों और प्रोटोकॉल का पालन किया है।"

उन्होंने कहा, "विदेश मंत्रालय ने इस मामले में भारत को पहले ही पत्र लिखा है। विदेश मामलों के सलाहकार तौहीद हुसैन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तथा रोहिंग्या मामलों पर मुख्य सलाहकार के उच्च प्रतिनिधि खलीलुर रहमान इस मुद्दे पर कूटनीतिक संवाद बनाए हुए हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत को सूचित किया गया है कि यदि कोई बांग्लादेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रह रहा है तो उसे उचित माध्यम से वापस भेजा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, यदि कोई भारतीय नागरिक बिना अनुमति के बांग्लादेश में रहता पाया गया तो कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उसे वापस भेजा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड