जरुरी जानकारी | गिफ्ट सिटी को अकाउंटिंग जैसे वित्तीय कार्यों का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए बनेगा कानूनी ढांचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) को अकाउंटिंग, लेखा-परीक्षा और कार्यालय संबंधी वित्तीय कार्यों का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए जल्दी ही कानूनी ढांचा तैयार किया जाएगा।

गांधीनगर, 19 अगस्त गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट सिटी) को अकाउंटिंग, लेखा-परीक्षा और कार्यालय संबंधी वित्तीय कार्यों का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए जल्दी ही कानूनी ढांचा तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को गिफ्टी-आईएफएससी के विकास और वृद्धि संबंधी बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस कानूनी ढांचे की मदद से अकाउंटिंग, लेखा-परीक्षा और कराधान संबंधी पेशेवरों को गिफ्ट सिटी से अपनी सेवाएं देने में मदद मिलेगी।

सीतारमण ने 2022 में यहां पेश किए गए भारतीय अंतरराष्ट्रीय सर्राफा बाजार - आईएफएससी (आईआईबीएक्स) की अधिकतम क्षमता का उपयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे बिचौलियों के बिना अच्छी कीमत पाने में मदद मिलेगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से यूएई के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के तहत आईआईबीएक्स के जरिए प्रयोग के तौर पर टैरिफ दर कोटा (टीआरक्यू) वाले सोने का आयात करने को कहा।

उन्होंने कहा कि ऐसा करने से भारतीय बैंक आईआईबीएक्स मंच का कुशलतापूर्वक उपयोग कर सकेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) और भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई), दोनों से कहा कि गिफ्ट को एक प्रमुख वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए वे बीमा और पुनर्बीमा के लिए अग्रणी वैश्विक बीमा कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ें।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक व्यापार हासिल करने और बड़े पैमाने पर निवेश पैदा करने के लिए प्राथमिकताएं तय की जानी चाहिए।

बयान के मुताबिक उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल्पना की है कि गिफ्ट सिटी को न केवल एक जीवंत अंतरराष्ट्रीय केंद्र के रूप में उभरना चाहिए, बल्कि जटिल वित्तीय चुनौतियों का समाधान तैयार करने में इसे दुनिया भर का नेतृत्व भी करना चाहिए।''

सीतारमण ने कहा कि कीमती धातुओं के लिए लॉजिस्टिक, वैश्विक बीमा और विमान पट्टे जैसे उभरते विशिष्ट क्षेत्रों को गिफ्ट सिटी से दी जाने वाली सेवाओं के पोर्टफोलियो का विस्तार करना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी