देश की खबरें | वामपंथी संगठनों ने जेएनयूएसयू चुनाव में जीत हासिल की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वामपंथी संगठनों ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को हरा दिया।
नयी दिल्ली, 24 मार्च वामपंथी संगठनों ने रविवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) को हरा दिया।
चार साल के अंतराल के बाद हुए चुनावों में अखिल भारतीय छात्र संघ
(एआईएसए) के धनंजय ने 2,598 वोट हासिल करके जेएनयूएसयू अध्यक्ष पद का चुनाव जीता, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उमेश सी अजमीरा ने 1,676 वोट हासिल किए।
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के अविजीत घोष ने एबीवीपी की दीपिका शर्मा को हराकर उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की।
वाम समर्थित बीएपीएसए उम्मीदवार प्रियांशी आर्य ने एबीवीपी के अर्जुन आनंद को हराकर महासचिव पद जीता।
चुनाव समिति द्वारा वामपंथी संगठनों की उम्मीदवार स्वाति सिंह का नामांकन रद्द किए जाने पर वामपंथी संगठनों ने अपना समर्थन प्रियांशी आर्य को दिया था।
संयुक्त सचिव पद पर वामपंथी संगठनों के उम्मीदवार मोहम्मद साजिद ने एबीवीपी के गोविंद को हराकर जीत हासिल की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2024 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

