खेल की खबरें | बाएं हाथ के स्पिनर डॉसन की आठ साल बाद इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बायें हाथ के स्पिनर लियाम डासन ने आठ साल के अंतराल के बाद मंगलवार को इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की। उन्हें भारत के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए चोटिल शोएब बशीर की जगह टीम में शामिल किया गया है।
लंदन, 15 जुलाई बायें हाथ के स्पिनर लियाम डासन ने आठ साल के अंतराल के बाद मंगलवार को इंग्लैंड की टेस्ट टीम में वापसी की। उन्हें भारत के खिलाफ 23 जुलाई से मैनचेस्टर में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए चोटिल शोएब बशीर की जगह टीम में शामिल किया गया है।
तीसरे टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान अपनी ही गेंद पर क्षेत्ररक्षण करते समय बशीर के बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। यह मैच इंग्लैंड ने 22 रन से जीता था।
चोट के बावजूद बशीर ने भारत की दूसरी पारी में गेंदबाजी की और मोहम्मद सिराज को आउट करके अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाने में मदद की।
35 वर्षीय डॉसन ने अपने तीन टेस्ट मैचों में से आखिरी टेस्ट 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। उन्होंने सात विकेट लिए हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से छह वनडे और 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं।
वह कई वर्षों से हैम्पशर के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें 2023 और 2024 में पीसीए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था।
डॉसन ने अब तक 212 प्रथम श्रेणी मैचों में 371 विकेट लिए हैं। वह निचले मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 10000 से अधिक रन बनाए हैं जिनमें 18 शतक भी शामिल हैं।
इंग्लैंड के चयनकर्ता ल्यूक राइट ने कहा, ‘‘लियाम डॉसन टीम में शामिल होने के हकदार थे। काउंटी चैंपियनशिप में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है और उन्होंने हैम्पशर की तरफ से लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। ’’
इस बीच तेज गेंदबाज सैम कुक और जेमी ओवरटन अपनी काउंटी टीमों से जुड़ गए हैं।
इंग्लैंड की टेस्ट टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रुक, ब्रायडन कार्स, जैक क्रॉली, लियाम डॉसन, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 04:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

