देश की खबरें | सीखने में रह गयी कमी की नये सत्र में पहले 15 दिन के दौरान पहचान की जाएगी: हिमाचल प्रदेश सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में नये अकादमिक सत्र में शुरू के 15 दिनों के दौरान, पिछले साल की अंतिम परीक्षा के परिणाम के आधार पर नौंवी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के सीखने में रह गयी कमी की पहचान की जाएगी तथा अध्यापक गणित, विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी में सुधार लाने पर ध्यान देंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिमला, एक दिसंबर हिमाचल प्रदेश में नये अकादमिक सत्र में शुरू के 15 दिनों के दौरान, पिछले साल की अंतिम परीक्षा के परिणाम के आधार पर नौंवी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के सीखने में रह गयी कमी की पहचान की जाएगी तथा अध्यापक गणित, विज्ञान, हिंदी एवं अंग्रेजी में सुधार लाने पर ध्यान देंगे। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यह कदम सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की कोशिश का हिस्सा है।

उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा ने एक पत्र में कहा कि पहले 15 दिनों का उपयोग चार विषयों में बच्चों में सीखने में रह गयी कमी को दूर करने के लिए किया जाएगा।

पत्र में कहा गया है कि सीखने में रह गयी कमी का आकलन किया जाएगा और फिर उस हिसाब से उसे दूर करने के कदम उठाये जाएंगे।

इस पत्र के अनुसार, तत्पश्चात सात दिनों में अनुपालन एवं कार्रवाई रिपोर्ट सचिव (शिक्षा) को सौंपी जाएगी।

एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली (यू-डीआईएसई) रिपोर्ट, 2021-22 के मुताबिक, राज्य में नौवीं और 10वीं तथा 11 वीं एवं 12वीं के 1,401 माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय हैं जिनमें 3,25,922 बच्चे पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में कुल 40,194 अध्यापक हैं।

पत्र के अनुसार, पूरी कक्षा को उनके स्तर के हिसाब से विभाजित किया जाएगा और फिर विद्यार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार शैक्षणिक मदद की जाएगी। एक महीने बाद अभिभावकों के साथ एक बैठक आयोजित कर मूलभूत शिक्षण आकलन साझा किया जाएगा।

पत्र के मुताबिक, पढ़ाई में कमजोर बच्चों के साथ अध्यापक अधिक वक्त बितायेंगे। जो बच्चे अध्यापकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लेंगे, वे अन्य बच्चों की मदद करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\