जरुरी जानकारी | लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस का आईपीओ 29 जुलाई को खुलेगा, मूल्य दायरा 150-158 रुपये प्रति शेयर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड का 254 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने बुधवार को इसके लिए मूल्य दायरा 150-158 रुपये प्रति शेयर तय किया।
नयी दिल्ली, 23 जुलाई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस लिमिटेड का 254 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 जुलाई को खुलेगा। कंपनी ने बुधवार को इसके लिए मूल्य दायरा 150-158 रुपये प्रति शेयर तय किया।
कंपनी ने बताया कि आईपीओ 31 जुलाई को बंद होगा।
जयपुर स्थित कंपनी का आईपीओ 1.84 करोड़ इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 56.38 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। कुल मिलाकर, मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ का आकार 254.26 करोड़ रुपये आंका गया है।
कंपनी ने बताया कि नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग पूंजी आधार को मजबूत करने के लिए किया जाएगा, ताकि ऋण और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए भविष्य की पूंजीगत जरूरतों को पूरा किया जा सके।
गैर-जमा एनबीएफसी लक्ष्मी इंडिया फाइनेंस ग्राहकों को एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यम) ऋण, वाहन ऋण, निर्माण ऋण और अन्य ऋण समाधान सहित विविध उत्पाद पोर्टफोलियो प्रदान करती है।
मार्च 2025 तक, कंपनी की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) 36 प्रतिशत की सालाना वृद्धि (सीएजीआर) की दर से बढ़कर 1,277 करोड़ रुपये हो गईं, जो मार्च, 2023 में 687 करोड़ रुपये थीं।
मार्च, 2025 तक कंपनी का परिचालन नेटवर्क राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों में 158 शाखाओं तक फैला हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

