देश की खबरें | कड़कड़डूमा से डिजिटल अदालतों के स्थानांतरण के खिलाफ वकीलों का अनशन तीसरे दिन भी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परक्राम्य लिखत अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स) अधिनियम से जुड़ी डिजिटल अदालतों को स्थानांतरित करने के मुद्दे पर कड़कड़डूमा स्थित अदालत परिसर में वकीलों की भूख हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
नयी दिल्ली, पांच जुलाई परक्राम्य लिखत अधिनियम (नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स) अधिनियम से जुड़ी डिजिटल अदालतों को स्थानांतरित करने के मुद्दे पर कड़कड़डूमा स्थित अदालत परिसर में वकीलों की भूख हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रही।
शाहदरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वी के सिंह ने कहा कि वकील अदालतों को राउज एवेन्यू जिला अदालत परिसर में स्थानांतरित करने के खिलाफ तीन जुलाई से अनशन कर रहे हैं।
सिंह ने कहा, ‘‘हम सौहार्दपूर्ण समाधान निकलने तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे।’’ एसोसिएशन के चार जुलाई के नोटिस के अनुसार, कार्यकारी समिति ने इस मुद्दे पर शनिवार को काम से दूर रहने का फैसला किया है।
अतिरिक्त सचिव अवध प्रताप सिंह द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में कहा गया है, ‘‘ चार जुलाई को शाहदरा बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की एक तत्काल बैठक हुई, जिसमें एनआई अधिनियम से जुड़ी डिजिटल अदालत को कड़कड़डूमा अदालत परिसर से राउज एवेन्यू अदालत में स्थानांतरित करने के मुद्दे पर चर्चा की गई।’’
सर्वसम्मति से पांच जुलाई को कड़कड़डूमा अदालत में काम से दूर रहने का संकल्प लिया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि अदालत परिसर में सुविधा केंद्र के पास भूख हड़ताल जारी रहेगी।
नोटिस में कहा गया है, ‘‘सभी वकीलों से अनुरोध है कि वे सहयोग करें और किसी भी अदालत में व्यक्तिगत या ऑनलाइन रूप से उपस्थित न हों। यदि कोई वकील किसी भी अदालत में व्यक्तिगत या ऑनलाइन रूप से उपस्थित पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

