देश की खबरें | वकीलों की संस्था ने 20 लाख रुपए के ऋण और ब्याज माफी का किया अनुरोध, न्यायालय ने मांगा परिचय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने वकीलों के लिये 20 लाख रुपए का ऋण और महामारी के मद्देनजर ब्याज माफ करने के लिये याचिका दायर करने वाली वकीलों की एक संस्था से बृहस्पतिवार को उसका परिचय मांगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 24 सितंबर उच्चतम न्यायालय ने वकीलों के लिये 20 लाख रुपए का ऋण और महामारी के मद्देनजर ब्याज माफ करने के लिये याचिका दायर करने वाली वकीलों की एक संस्था से बृहस्पतिवार को उसका परिचय मांगा।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामासुब्रमणियन की पीठ ने याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे और जस्टिस ए एस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम की पीठ ने याचिकाकर्ता 'सुप्रीम कोर्ट आर्ग्युइंग काउंसिल एसोसिएशन' की ओर से पेश वकील वरिन्दर कुमार शर्मा से इस संगठन, इसके सदस्यों और इसके पदाधिकारियों के चुनाव आदि के बारे में सवाल किये।

यह भी पढ़े | Advocate Baber Qadri Shot Dead: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आतंकियों ने वकील बाबर कादरी की गोली मारकर की हत्या.

पीठ ने कहा, ‘‘हम आपकी मंशा पर सवाल नहीं कर रहे हैं लेकिन हम इस एसोसिएशन के बारे में जानना चाहते हैं। आप एक हलफनामा दाखिल करें जिसमें प्रत्येक विवरण हो। इसके बाद हम इस पर गौर करेंगे।’’

शर्मा ने कहा कि वह इस बारे में एक सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल कर देंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Delhi: दिल्ली में आने वाले दिनों में कोविड-19 के मामलों में कमी आएगी: केजरीवाल.

इस पर पीठ ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता के वकील को हलफनामा दाखिल करने के लिये एक सप्ताह का समय दिया जाता। इसके बाद इसे सूचीबद्ध किया जाये।’’

एसोसिएशन ने अपील याचिका में कहा है कि शीर्ष अदालत में 10 साल से ज्यादा समय से वकालत करने वाले वकील उसके सदस्य हैं और वास्तव में तमाम मुकदमों की फाइलें इन्हीं के पास होती हैं।

याचिका में कहा गया है, ‘‘ये (सदस्य) देश के दूसरे हिस्सों से यहां आये और उन्होंने मकान और कार्यालय खरीदने के बाद अपनी वकालत शुरू की है। इन्होंने अपने कार्यालय और घरों के लिये कर्ज लिये हैं। मौजूदा महामारी की वजह से पिछले छह महीने से अदालतों का सामान्य कामकाज निलंबित है और निकट भविष्य में सुचारू रूप से इसके शुरू होने की उम्मीद नहीं है।’’

इसमें कहा गया है कि इस वजह से एसोसिएशन के सदस्य वकील अपने कार्यालय और आवास के ऋण की किस्त अदा करने की स्थिति में नहीं हैं।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Remaining AAP MPs In Rajya Sabha: राज्यसभा में AAP को बड़ा झटका, 7 सांसदों के जाने के बाद सिर्फ 3 सदस्य बचे

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड