देश की खबरें | महिला से विवाह के नाम पर बलात्कार करने के आरोप में वकील गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद में 50 वर्ष के एक वकील को एक महिला से विवाह के नाम पर कथित रूप से बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

हैदराबाद, 17 जुलाई हैदराबाद में 50 वर्ष के एक वकील को एक महिला से विवाह के नाम पर कथित रूप से बलात्कार करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय महिला 2011 से 2014 के बीच जब लॉ की पढ़ाई कर रही थी तब व्यक्ति की उससे पहचान हुई थी।

यह भी पढ़े | बिहार से सामने आया शर्मसार कर देने वाल Video, पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को ठेले पर ले जाते दिखें रिश्तेदार.

राचकोंडा पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उक्त वकील महिला को यहां एक फ्लैट में भोजन पर ले गया। महिला को भोजन करने के बाद नींद आ गई और व्यक्ति ने उसके साथ कथित तौर शारीरिक संबंध बनाये और उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ले लीं।

पुलिस ने बताया कि उसके बाद व्यक्ति ने महिला से कहा कि यदि उसने उसकी बात नहीं सुनी तो वह उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डाल देगा।

यह भी पढ़े | Coronavirus: पश्चिम बंगाल में 35 और इलाके निरूद्ध क्षेत्रों की सूची में शामिल.

पुलिस ने बताया कि उसके बाद उक्त व्यक्ति महिला के साथ अपने मकान पर रहा और कथित तौर उसके साथ विवाह करने के नाम पर कई बार शारीरिक संबंध बनाये। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने महिला को 2019 में छोड़ दिया।

जांच अधिकारी ने बताया कि वकील ने महिला को धमकी भी दी। अधिकारी ने बताया कि जब महिला उसके साथ रहती थी तब वह उसके साथ एक कनिष्ठ वकील के तौर पर काम भी करती थी।

पुलिस ने कहा कि हाल में व्यक्ति ने महिला को फिर से कथित तौर पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया जिसके बाद उसने एक शिकायत दर्ज करायी।

अधिकारी ने बताया कि वकील के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं और आईटी कानून की धारा के तहत एक मामला दर्ज किया गया और उसे 13 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\