देश की खबरें | ‘लॉरेंस बिश्नोई’ गिरोह के सदस्यों ने सलमान खान को भेजी थी धमकी भरी चिट्ठी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था।
मुंबई, नौ जून लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों ने अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा पत्र भेजा था।
पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इस आशय की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गिरोह के एक कथित सदस्य महाकाल उर्फ सिद्देश काम्बले को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसी ने पूछताछ में उक्त जानकारी दी।
मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने काम्बले से बृहस्पतिवार को पुणे में पूछताछ की। इसके अलावा, दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने भी पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के सिलसिले में उससे पूछताछ की।
महाकाल ने कथित रूप से जांचकर्ताओं को बताया कि राजस्थान के जालौर जिले से आए लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों में से एक ने बांद्रा बैंडस्टैंड पर सुबह की सैर के बाद बेंच पर बैठे सलीम खान को धमकी भरा पत्र दिया था।
पत्र में सलीम और सलमान खान को धमकी दी गई थी कि उनका अंजाम भी मूसेवाला जैसा होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)