खेल की खबरें | लॉन बॉल्स: भारतीय महिला टीम ‘फोर्स’ स्पर्धा के फाइनल में, राष्ट्रमंडल खेलों में पहला पदक पक्का किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने सोमवार को यहां महिला फोर्स (चार खिलाड़ियों की टीम) स्पर्धा के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना एतिहासिक पहला पदक पक्का किया।

बर्मिंघम, एक अगस्त भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम ने सोमवार को यहां महिला फोर्स (चार खिलाड़ियों की टीम) स्पर्धा के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराकर राष्ट्रमंडल खेलों में अपना एतिहासिक पहला पदक पक्का किया।

भारतीय टीम पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फोर्स प्रारूप के फाइनल में पहुंची है।

लवली चौबे (लीड), पिंकी (सेकेंड), नयनमोनी सेकिया (थर्ड) और रूपा रानी टिर्की (स्किप) की भारतीय महिला फोर्स टीम मंगलवार को स्वर्ण पदक के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी।

सेलिना गोडार्ड (लीड), निकोल टूमी (सेकेंड), टेल ब्रूस (थर्ड) और वेल स्मिथ (स्किप) की न्यूजीलैंड की टीम के खिलाफ दूसरे चरण के बाद 0-5 से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने जोरदार वापसी की।

नौवें चरण के बाद दोनों टीम 7-7 से बराबरी थी जबकि 10वें चरण के बाद भारत ने 10-7 की बढ़त बना ली। इस करीबी मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम 14वें चरण के बाद 13-12 की मामूली बढ़त बनाने में सफल रही।

इसके बाद भारत ने रूपा रानी के बेहरीन शॉट से 16-13 के स्कोर से मुकाबला जीत लिया।

भारतीय पुरुष पेयर टीम रविवार को क्वार्टर फाइनल में उत्तरी आयरलैंड के खिलाफ 8-26 की हार के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\