देश की खबरें | युवा अधिवक्ताओं को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा विधि विश्वविद्यालय: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कानून की नजर में सभी समान हैं और सबको न्याय पाने का समान अधिकार है।

जयपुर, 16 नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि कानून की नजर में सभी समान हैं और सबको न्याय पाने का समान अधिकार है।

गहलोत ने कहा कि समानता का यह बुनियादी अधिकार भारतीय संविधान ने हम सबको दिया है, जिससे लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हुई हैं।

गहलोत ने बगरू के दहमींकला में भीमराव आंबेडकर विधि विश्वविद्यालय परिसर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 387 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस विधि विश्वविद्यालय की नींव रखा जाना प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय की स्थापना से राज्य सरकार का प्रदेश में सुदृढ़ न्यायिक व्यवस्था तथा सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने का उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

गहलोत ने कहा, ‘‘डा. भीमराव आंबेडकर ने देश के संविधान के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी तथा हमारे महान नेताओं और महापुरुषों ने लोकतंत्र और संविधान के जरिए हमें कानून का राज विरासत में सौंपा। इसने दुनिया को एक सुदृढ़ लोकतंत्र का रास्ता दिखाया।’’

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन जैसे देशों में भी महिलाओं को समान अधिकार मिलने में 100 वर्ष से अधिक समय लग गया, लेकिन डा आंबेड़कर की दूरगामी सोच तथा समानता के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के कारण भारत में संविधान बनने के साथ ही महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार प्राप्त हो सके।

गहलोत ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है इस विश्वविद्यालय की जिस उद्देश्य से स्थापना की गई है उसके अनुरूप सभी विधि महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा सकेगी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुदृढ़ कानून व्यवस्था स्थापित होने पर ही पीड़ित को सम्मान के साथ न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसी क्रम में प्रदेश के सभी थानों में स्वागत कक्ष स्थापित किए गए हैं और प्राथमिकी अनिवार्य की गई है। उन्होंने कहा कि अब फरियादी सम्मान के साथ थाने में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सभी प्रकार की दवाइयां और जांचें निःशुल्क कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना द्वारा शहरी क्षेत्र में आमजन को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू