एजेंसी न्यूज

कानून मंत्री ने पंजाब के कर्मचारियों का वेतन लंबित होने की खबर पर केजरीवाल की आलोचना की

केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं देने की एक खबर को लेकर बुधवार को, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया.

कानून मंत्री ने पंजाब के कर्मचारियों का वेतन लंबित होने की खबर पर केजरीवाल की आलोचना की
अरविंद केजरीवाल (Photo: ANI)

नयी दिल्ली, 7 सितंबर : केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने पंजाब सरकार द्वारा अपने कर्मचारियों को अगस्त का वेतन नहीं देने की एक खबर को लेकर बुधवार को, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक अरविंद केजरीवाल पर हमला किया.

खबर में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि भगवंत मान नीत पंजाब सरकार आर्थिक संकट से जूझ रही है और अपने कर्मचारियों को अभी तक अगस्त का वेतन नहीं दे पाई है. रीजीजू ने कहा कि केजरीवाल “भारत को नंबर एक” बनाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने “एक साल में पंजाब के साथ क्या किया?” यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मध्य प्रदेश आएंगे दक्षिण अफ्रीका से चीते

कानून मंत्री ने कहा कि दिल्ली में भी बड़े स्तर पर धन की बर्बादी की जा रही है. उन्होंने ट्वीट किया, “दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है और दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय भारत में औसत प्रति व्यक्ति आय से तीन गुना ज्यादा है. बड़े स्तर पर धन की बर्बादी की जा रही है.”

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2022 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).