देश की खबरें | त्रिपुरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक, अपराध दर में 8-10 प्रतिशत की कमी: डीजीपी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस साल अपराध दर में 8-10 प्रतिशत की कमी आयी है।
अगरतला, आठ जुलाई त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी है क्योंकि पिछले साल की तुलना में इस साल अपराध दर में 8-10 प्रतिशत की कमी आयी है।
यह बयान कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई के अध्यक्ष आशीष कुमार साहा द्वारा राज्य में कानून-व्यवस्था बिगड़ने के आरोप के एक दिन बाद आया है।
पूर्वोत्तर राज्य में घातक सड़क दुर्घटनाएं आम हैं और पिछले वर्ष की तुलना में 2025 (जून तक) इसमें 30 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
इसी प्रकार, कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की है तथा पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 10 प्रतिशत अधिक मात्रा में प्रतिबंधित वस्तुएं जब्त की गई हैं।
खोवाई जिला पुलिस प्राधिकार के साथ कानून एवं व्यवस्था पर बैठक के बाद धनखड़ ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘त्रिपुरा में इस वर्ष अपराध दर में पिछले वर्ष की तुलना में 8-10 प्रतिशत की कमी आयी है और इस अवधि के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में भी उल्लेखनीय कमी आयी है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2024 में जून तक 126 मौतें हुई थीं, जबकि इस साल यह घटकर 88 हो गई है, जो इस मामले में क्रमिक सुधार दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित वस्तुओं की जब्ती की राशि 20.20 करोड़ (जून तक) से बढ़ गई है, जबकि यह पिछले साल 18 करोड़ रुपये थी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़े दर्शाते हैं कि कानून और व्यवस्था की स्थिति ठीक है और कानून प्रवर्तन एजेंसियां स्थिति को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रही हैं।’’
सोमवार को त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मुलाकात की और पार्टी विधायक, नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमलों के बाद कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 06:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

