देश की खबरें | झारखंड में विधि व्यवस्था की स्थिति ‘भयावह’ : भाजपा का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले दस माह के भीतर बलात्कार की 1200 से अधिक घटनाएं होने तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रांची, 19 अक्टूबर झारखंड में पिछले दस माह के भीतर बलात्कार की 1200 से अधिक घटनाएं होने तथा कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा तथा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

यह भी पढ़े | Durga puja Pandal: कोलकाता HC ने दिए निर्देश, दुर्गा पूजा पंडालों में नहीं होगी आम पब्लिक की एंट्री.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए दीपक प्रकाश ने कहा, ‘‘आज राज्य विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है। पूरे प्रदेश में भय एवं आतंक का वातावरण है। बलात्कार एवं महिला अत्याचार की घटनाएं चरम पर हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार के शासनकाल में 1200 से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं घटी हैं। राज्य में प्रतिदिन औसतन बलात्कार और हत्या की पांच घटनाएं हो रही हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बीजेपी ने जारी की लालू यादव राज की डिक्शनरी, क से क्राइम, ख से खतरा, ग से गोली, ज से जंगलराज.

प्रकाश ने कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि एक मामले की जांच में लापरवाही को लेकर उच्च न्यायालय ने सरकार को फटकार तक लगाई।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में उग्रवाद, हत्या, लूट, डायन बताकर प्रताड़ित करने, अपहरण, दहेज हत्या की घटनाओं में भी वृद्धि हुई है।

प्रकाश ने कहा कि प्रदेश भाजपा ने राज्य में ‘महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध एवं गिरती कानून व्यवस्था’ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए राज्यपाल से ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का आग्रह किया है।

, इन्दु नेत्रपाल अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\