देश की खबरें | द्रमुक शासन में बिगड़ रही है कानून व्यवस्था, अन्नाद्रमुक नेता हैं द्रमुक के निशाने पर: पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) सरकार पर तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया एवं दावा किया कि सत्तारूढ़ दल बस अन्नाद्रमुक की योजनाओं एवं उसके पदाधिकारियों को निशाना बना रहा है।

चेन्नई, पांच जनवरी अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के शीर्ष नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बुधवार को द्रमुक (द्रविड़ मुनेत्र कषगम) सरकार पर तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया एवं दावा किया कि सत्तारूढ़ दल बस अन्नाद्रमुक की योजनाओं एवं उसके पदाधिकारियों को निशाना बना रहा है।

उन्होंने द्रमुक सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से पिछली अन्नाद्रमुक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को रद्द करने का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप है कि द्रमुक के सत्ता में आने के बाद तमिलनाडु में कानून व्यवस्था बिगड़ी है।

उन्होंने कहा कि द्रमुक शासन में अपराध बढ़ रहे हैं तथा लोग विशेषकर महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं और आंध्रप्रदेश एवं अन्य राज्यों से चोरी -छिपे लाये जा रहा प्रतिबंधित गुटखा तमिलनाडु में बेचा जा रहा है।

अन्नाद्रमुक नेता राज्यपाल आर एन रवि के पहले अभिभाषण पर विधानसभा से अपनी पार्टी के बहिर्गमन का नेतृत्व करने के बाद संवाददताओं से बातचीत कर रहे थे।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘कानून के अनुसार पुलिस द्वारा पकड़े जाने के 24 घंटे के अंदर किसी भी व्यक्ति को अदालत में पेश किया जाना जरूरी है लेकिन हमारी पार्टी पदाधिकारियों को जांच के बहाने पुलिस उठाकर ले जा रही है और दो -तीन दिनों तक उनका कुछ अता-पता नहीं चलता है। ’’

उन्होंने कहा कि पुलिस द्रमुक सरकार की कठपुतली की भांति काम रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ तमिलनाडु में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए द्रमुक विशेषकर गृह विभाग का जिम्मा संभालने वाले मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, की निंदा करते हुए आज हमने सदन से बहिर्गमन किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका