एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लातूरः अनियंत्रित कार राजमार्ग पर स्थित ढाबे में घुसी, तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के लातूर जिले में शनिवार को एक कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे वह राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | लातूरः अनियंत्रित कार राजमार्ग पर स्थित ढाबे में घुसी, तीन लोगों की मौत

लातूर, नौ मार्च महाराष्ट्र के लातूर जिले में शनिवार को एक कार चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे वह राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत लोंढे ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह औसा में नागपुर-रत्नागिरी राजमार्ग पर हुई।

अधिकारी ने बताया कि छह लोग एक कार में सवार होकर हैदराबाद से लातूर की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सामने आई एक ऑटोरिक्शा से कार को टकराने से बचाने की कोशिश में कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा।

सोशल मीडिया पर सामने आए दुर्घटना के सीसीटीवी फुटेज में कार एक ढाबे में घुसती हुई दिख रही है।

अधिकारी ने बताया कि कार से यात्रा कर रहे वाजिद खान पठान और सोहेल शेख तथा ढाबे पर मौजूद एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार अन्य तीन लोग घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मृतक लातूर के रहने वाले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2024 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).