देश की खबरें | देर से कोरोना वायरस संक्रमण का पता चलना उच्च मृत्युदर की वजह : पंजाब के मंत्री
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस से 106 लोगों की मौत होने पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि देर से संक्रमण का पता चलना उच्च मृत्युदर की वजह है।
चंडीगढ़, दो सितंबर पंजाब में बुधवार को कोरोना वायरस से 106 लोगों की मौत होने पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि देर से संक्रमण का पता चलना उच्च मृत्युदर की वजह है।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 मरीजों की 60-70 फीसद मौत इसलिए हुई क्योंकि मरीज गंभीर लक्षण सामने आने के बाद स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
उन्होंने एक बयान में कहा कि ऐसे में ये मामले संभालने मुश्किल हो गये, फलस्वरूप मरीजों की जान चली गयी।
पंजाब में बुधवार को कोविड-19 से 106 मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 1618 हो गयी।
मंत्री ने लोगों से कोरोना वायरस की जांच करने में देरी कर अपनी जान जोखिम नहीं डालने की अपील की।
उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख से इस बीमारी की जांच और उपचार के बारे में दुष्प्रचार फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
नमूने देने और जांच कराने में विरोध के बारे में कुछ जिलों से खबर मिलने का जिक्र करते हुए सिद्धू ने कहा कि अन्य बीमारी से ग्रस्त कोविड-19 लक्षण वाले लोग तब तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचते जब तक बीमारी गंभीर रूप नहीं ले लेती है।
उन्होंने कहा, ‘‘ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय एवं वृक्क जैसी अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों में कोरोना वायरस से अधिकतम मौत की यही वजह है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)