देश की खबरें | महामारी के बीच लता मंगेशकर की इमारत सील की गई, परिवार सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के बीच एहतियात के तौर पर बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की इमारत को सील कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 30 अगस्त कोरोना वायरस महामारी के बीच एहतियात के तौर पर बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर की इमारत को सील कर दिया है।

नब्बे वर्षीय गायिका दक्षिण मुंबई के पेड्डार रोड स्थित ‘प्रभुकुंज’ भवन में रहती हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के दो हजार 924 नए मामले दर्ज, 10 संक्रमितों की हुई मौत.

मंगेशकर के परिवार ने एक बयान में कहा कि इस इमारत को सील कर दिया गया है क्योंकि यहां कई वरिष्ठ नागरिक रहते हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ हमारे पास शाम को अनेक फोन आते रहते हैं और पूछा जाता कि क्या ‘प्रभुकुंज’ सील कर दिया गया है। बिल्डिंग सोसाइटी और बीएमसी ने महामारी फैलने के साथ ही इसे सील कर दिया क्योंकि घर और इस इमारत में वरिष्ठ नागरिक हैं, ऐसे में इस तरह के एहतियात बरतना अनिवार्य है।’’

यह भी पढ़े | NEET JEE Exam 2020: लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार की जेईई-नीट परीक्षा स्थगित करने वाले प्रपोजल को किया रिजेक्ट.

बयान में कहा गया है, ‘‘एक-दूसरे से दूरी बनाकर चलने के नियम में सहयोग के लिए हमारा पारंपरिक गणेशोत्सव भी बस पारिवारिक जैसा सामान्य कार्यक्रम रहा।’’

ऐसी खबरें थीं कि इस भवन में कुछ लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन परिवार ने शुभचिंतकों से किसी भी प्रकार की अटकलबाजी में नहीं पड़ने का आह्वान किया।

बयान में कहा गया है, ‘‘ कृपया, खासकर हमारे परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य के बारे में सुनी-सुनाई किसी भी बात पर प्रतिक्रिया न करें। इस इमारत में हम सभी लोग बहुत सावधानी और देखभाल से रह रहे हैं, खासकर वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य सदस्यों के भी कल्याण एवं सुरक्षा के लिए आपस में सहयोग कर रहे हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘ ईश्वर की कृपा से और इतने लोगों की शुभकामनाओं से परिवार सुरक्षित है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\