पीएम मोदी को मिला पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार, प्रधानमंत्री बोले- दीदी मेरे लिये बड़ी बहन की तरह थीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वह इसे सभी भारतीयों को समर्पित कर रहे हैं.

पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

Lata Deenanath Mangeshkar Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहला लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि वह इसे सभी भारतीयों को समर्पित कर रहे हैं. यह पुरस्कार स्वरकोकिला लता मंगेशकर की याद में शुरू किया गया है. मशहूर गायिका का इस साल छह फरवरी को 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. पुरस्कार प्राप्त करने के बाद मोदी ने कहा, ''लता दीदी मेरे लिए बड़ी बहन की तरह थीं.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहे प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब पांच बजे मुंबई स्थित कार्यक्रम स्थल षणमुखानंद हॉल पहुंचे. मोदी ने कहा कि वह इस पुरस्कार को देश के सभी नागरिकों को समर्पित करते हैं. यह भी पढ़े: Lata Deenanath Mangeshkar Award: पीएम मोदी को प्रथम लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया

उन्होंने कहा कि संगीत मातृत्व और स्नेह का अहसास देता है. मोदी ने कहा, ''हम सभी भाग्यशाली हैं कि हमने लता दीदी में संगीत की यह शक्ति देखी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट