देश की खबरें | पिछले साल के निलंबन ने सोच बदली और मैं निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने लगा : राहुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि पिछले साल एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर की गयी टिप्पणी के बाद उन्हें जब निलंबन झेलना पड़ा तो इससे उनकी खेल के प्रति सोच पूरी तरह से बदल गयी जिसका परिणाम यह रहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने लगे।

जियो

नयी दिल्ली, 14 जून भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल का मानना है कि पिछले साल एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर की गयी टिप्पणी के बाद उन्हें जब निलंबन झेलना पड़ा तो इससे उनकी खेल के प्रति सोच पूरी तरह से बदल गयी जिसका परिणाम यह रहा कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने लगे।

राहुल और हार्दिक पंड्या को ‘कॉफी विद करण’ कार्यक्रम में की गयी टिप्पणियों के कारण कड़ी आलोचना झेलनी पड़ी थी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की प्रशासकों की समिति ने उन्हें निलंबित कर दिया और उन्हें पिछले साल जनवरी में आस्ट्रेलिया दौरे के बीच से ही वापस स्वदेश बुला दिया गया था।

यह भी पढ़े | कोरोना योद्धा नागरिकों को सम्मानित करेगी पंजाब सरकार, पुरस्कृत करने के लिए की 'मिशन फतेह वॉरियर्स' अभियान की घोषणा.

राहुल ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘‘मैंने 2019 के बाद अलग तरह से सोचना शुरू किया और मेरे अच्छे प्रदर्शन का काफी श्रेय इसी को जाता है। उस निलंबन और जो कुछ हुआ तो तब मैं स्वार्थी होना चाहता था और खुद के लिये खेलना चाहता था लेकिन मैं नाकाम रहा। इसलिए मैंने खुद से कहा कि मुझे वह सब करना चाहिए जो टीम मुझसे चाहती है। ’’

इसके बाद राहुल का भाग्य चमक गया और उन्होंने सीमित ओवरों की क्रिकेट में न सिर्फ ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला बल्कि वनडे में पांच पारियों में 75.75 की औसत और 144.77 की औसत से 303 रन भी बनाये। टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 56.00 की औसत और 144.51 के स्ट्राइक रेट से 224 रन बनाये।

यह भी पढ़े | गुजरात: अहमदाबाद के बापू नगर क्षेत्र में भारी बारिश के बाद हुआ जलभराव, देखें तस्वीर.

राहुल ने कहा कि निलंबन के बाद उन्हें अहसास हुआ कि क्रिकेटर का करियर कितना छोटा होता है और ऐसे में उन्होंने अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगानी शुरू की।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी जानते हैं कि हमारा करियर बहुत लंबा नहीं होता है और 2019 के बाद मुझे अहसास हुआ कि मेर पास अभी 12 या 11 साल बचे हुए हैं और मुझे अपना सारा समय और ऊर्जा एक अच्छा खिलाड़ी और ‘टीम मैन’ बनने पर लगानी चाहिए। ’’

राहुल ने कहा, ‘‘सोच में बदलाव में से वास्तव में मदद मिली और जब मैंने टीम के लिये अच्छा करने, एक चैंपियन टीम का हिस्सा बनने और मैच में अपने खेल से बदलाव लाने के बारे में सोचना शुरू किया तो इससे काफी दबाव भी हट गया। ’’

राहुल ने कहा कि रोहित शर्मा का उन्हें काफी सहयोग मिला और वह भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान के बड़े प्रशंसक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रोहित की बातों से हैरान था (कि टी20 अंतरराष्ट्रीय में सलामी बल्लेबाज के लिये के एल राहुल पहली पसंद है और इसके बाद उनमें या शिखर धवन में से किसी का चयन करना चाहिए)। मैं उनकी बल्लेबाजी का बड़ा प्रशंसक रहा है और मैं पिछले कुछ वर्षों से उनके साथ खेल रहा हूं।

राहुल ने कहा, ‘‘वह टीम में ऐसा शख्स है जिसने मुझे यह अहसास दिलाया है कि उन्हें मुझ पर बहुत अधिक भरोसा है। मैंने देखा कि कई अवसरों पर उन्होंने मेरा पक्ष लिया और मेरे साथ खड़े रहे। इससे आपका काफी मनोबल बढ़ता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट