देश की खबरें | संतोष ट्रॉफी के आखिरी दौर के मुकाबले हैदराबाद में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संतोष ट्रॉफी 78वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के आखिरी दौर के मुकाबले 57 साल में पहली बार हैदराबाद में खेले जायेंगे । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की ।

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर संतोष ट्रॉफी 78वीं राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के आखिरी दौर के मुकाबले 57 साल में पहली बार हैदराबाद में खेले जायेंगे । अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने बुधवार को यह घोषणा की ।

पिछली बार हैदराबाद में 1966 . 67 में इस टूर्नामेंट के मुकाबले खेले गए थे जब रेलवे ने फाइनल में सेना को हराया था ।

फाइनल दौर के मुकाबले दिसंबर के पहले सप्ताह में होंगे ।

तेलंगाना को मेजबान होने के नाते फाइनल दौर तक बाय मिला है । इसके अलावा नौ ग्रुप के विजेता और पिछले साल फाइनल खेलने वाले सेना और गोवा फाइनल दौर में दिखेंगे । ग्रुप चरण के मुकाबले नवंबर में होंगे ।

ग्रुप ए : जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब

ग्रुप बी : चंडीगढ, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली

ग्रुप सी : उत्तर प्रदेश, झारखंड, बंगाल, बिहार

ग्रुप डी : असम, सिक्किम, मेघालय, त्रिपुरा

ग्रुप ई : अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम

ग्रुप एफ : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, ओडिशा

ग्रुप जी : तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान निकोबार

ग्रुप एच : केरल, पुडुच्चेरी, लक्षद्वीप, रेलवे

ग्रुप आई : महाराष्ट्र, गुजरात, दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव, राजस्थान ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\