देश की खबरें | कुवैत अग्निकांड में जान गंवाने वाले केरल के तीन और लोगों का किया गया अंतिम संस्कार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कुवैत में भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले केरल के चार और लोगों का शनिवार को उनके संबंधित गृहनगरों में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पठानमथिट्टा, 15 जून कुवैत में भीषण अग्निकांड में जान गंवाने वाले केरल के चार और लोगों का शनिवार को उनके संबंधित गृहनगरों में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
कुवैत के मंगफ में एक कंपनी की रिहायशी इमारत में आग लगने से तीन दिन पहले जान गंवाने वाले केरल के 23 लोगों के शव शुक्रवार को विशेष उड़ान से खाड़ी देश से राज्य लाए गए थे।
कोल्लम के लुकास और साजन जॉर्ज, कन्नूर के अनीश कुमार और पठानमथिट्टा के आकाश एस नायर का आज अंतिम संस्कार किया गया।
मंत्री एस. चेरियन, विधानसभा के उपाध्यक्ष चित्तयम गोपकुमार और विभिन्न धार्मिक नेताओं ने आकाश के अंतिम संस्कार में शिरकत की।
इस घटना में पठानमथिट्टा जिले के छह लोगों की मौत हुई है।
सूत्रों ने बताया कि शेष सात शवों का अंतिम संस्कार आगामी दिनों में किया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि 12 जून को अल-मंगफ की इमारत में लगी आग में 49 लोग मारे गए थे और उनमें से अधिकतर भारतीय थे तथा शेष पाकिस्तानी, फिलीपीन, मिस्र और नेपाली नागरिक थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)