एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लास वेगास फ्रीस्टाइल शतरंज: प्रज्ञानानंदा करेंगे भारतीय दल की अगुआई, गुकेश हटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानांनदा को यहां आयोजित होने वाले 16 खिलाड़ियों के फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है जबकि अर्जुन एरिगेसी और विदित गुजराती दूसरे पूल में साथ में हैं।

खेल की खबरें | लास वेगास फ्रीस्टाइल शतरंज: प्रज्ञानानंदा करेंगे भारतीय दल की अगुआई, गुकेश हटे

लास वेगास (अमेरिका), 16 जुलाई भारतीय खिलाड़ी आर प्रज्ञानांनदा को यहां आयोजित होने वाले 16 खिलाड़ियों के फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में मैग्नस कार्लसन के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है जबकि अर्जुन एरिगेसी और विदित गुजराती दूसरे पूल में साथ में हैं।

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन इस बार भी खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे। टूर्नामेंट बुधवार देर रात शुरू होगा।

इस प्रतियोगिता की कुल पुरस्कार राशि 750,000 अमेरिकी डॉलर है जिसमें से 200,000 की राशि विजेता के लिए है। प्रत्येक ग्रुप में आठ खिलाड़ी हैं और शीर्ष चार खिलाड़ी अगले चरण में पहुंचेंगे जबकि इसके बाद निचले स्थान पर रहने वाले आधे खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे।

विश्व चैंपियन डी गुकेश इस प्रतियोगिता में शिरकत नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें एक महीने के अंदर ग्रैंडमास्टर टूर के मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है।

उन्नीस वर्षीय प्रज्ञानानंदा अपने अभियान की शुरुआत उज्बेकिस्तान के नोडिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ करेंगे।

कार्लसन अपने शुरुआती दौर में पहले चरण के विजेता जर्मनी के विन्सेंट कीमर से भिड़ेंगे।

अमेरिका के हैंस नीमन फ्रीस्टाइल शतरंज टूर्नामेंट में पहली बार भाग लेंगे और पहली बाजी में एरिगेसी के सामने होंगे।

वहीं गुजराती का सामना अमेरिका के फैबियानो कारुआना से होगा।

पहली बार एक महिला खिलाड़ी कजाखस्तान की बिबिसारा असाऊबुयेवा को विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने के लिए टीम में शामिल किया गया है।

फ्रीस्टाइल शतरंज ’फिशर रैंडम शतरंज’ या ’शतरंज 960’ का एक नया नाम है जिसमें खेल की शुरुआत में मोहरों की स्थिति बेतरतीब ढंग से बदल जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).