विदेश की खबरें | अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में लोगों को निकाला गया: बोरिस जॉनसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन, 26 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि काबुल हवाई अड्डे से निकासी की पात्रता रखने वाले बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान से रवाना हो चुके हैं।

लंदन, 26 अगस्त (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को कहा कि काबुल हवाई अड्डे से निकासी की पात्रता रखने वाले बड़ी संख्या में लोग अफगानिस्तान से रवाना हो चुके हैं।

इससे पहले, ब्रिटिश सरकार ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि इस्लामिक स्टेट (आईएस या आईएसआईएस) के आतंकवादियों द्वारा अफगानिस्तान में काबुल हवाई अड्डे पर जमा लोगों को निशाना बनाकर ‘आसन्न’ हमला किए जाने की ‘बहुत विश्वसनीय’ खुफिया रिपोर्ट है। इसकी पृष्ठभूमि में जॉनसन ने कहा कि ब्रिटेन की सरकार अफगानिस्तान से बचे हुए लोगों को निकालने के लिए ‘‘हर संभव प्रयास’’ करेगी।

उत्तर लंदन में ब्रिटिश सेना के स्थायी संयुक्त मुख्यालय के अपने दौरे में संवाददाताओं से बातचीत में जॉनसन ने यह कहा। यहां उन्होंने अफगानिस्तान में बचाव अभियानों में शामिल सैनिकों से मुलाकात की और कहा, ‘‘ब्रिटेन के सैनिक करीब 15,000 लोगों को वहां से निकाल चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ऐसे ज्यादातर लोगों को अफगानिस्तान से निकाल लिया है जिनके हम अहसानमंद हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने बहुत कम समय में लोगों को वहां से निकाला है और मैं मानता हूं कि इसकी सभी सराहना कर रहे होंगे। हम अन्य लोगों को निकालने के लिए भी हर संभव प्रयास करेंगे।’’

अमेरिकी बलों के काबुल हवाईअड्डा छोड़ने की समयसीमा 31 अगस्त है और राष्ट्रपति जो बाइडन ने जॉनसन समेत अन्य सहयोगियों के समयसीमा बढ़ाने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया है।

जॉनसन ने जोर देकर कहा कि अमेरिकी समयसीमा के खत्म होने का मतलब ब्रिटेन के प्रयासों का समापन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि हवाई मार्ग से लोगों को निकालने का तो यह ‘‘पहला चरण’’ है।

तालिबान द्वारा नागरिकों के लिए निकास मार्गों को अवरूद्ध करने के खतरे के बीच जॉनसन ने समूह को चेतावनी दी कि बाकी की दुनिया के साथ जुड़े रहने के लाभों को उठाने के लिए उन्हें लोगों को अफगानिस्तान से निकलने की अनुमति देनी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी