एजेंसी न्यूज

आंध्र-ओडिशा सीमा से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त

आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर माओवादियों द्वारा कथित रूप से बड़ी मात्रा में छिपाए गए विस्फोटक जब्त कर लिए गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

आंध्र-ओडिशा सीमा से बड़ी मात्रा में विस्फोटक जब्त
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PixabayI)

कोरापुट (ओडिशा), 22 मार्च : आंध्र प्रदेश-ओडिशा सीमा पर माओवादियों द्वारा कथित रूप से बड़ी मात्रा में छिपाए गए विस्फोटक जब्त कर लिए गए हैं. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक अविनाश सोनकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कोरापुट जिले के लामातापुट इलाके से 50 किलोग्राम विस्फोटक कोडेक्स तार, 100 डेटोनेटर और 15 रेडियो सेट जब्त किए हैं. यह भी पढ़ें : UP: सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के जुर्म में व्यक्ति को उम्र कैद

सोनकर के मुताबिक, विस्फोटकों को प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) की आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति (एओबीएसजेडसी) द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ भविष्य में इस्तेमाल के लिए छिपाए जाने का संदेह है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2023 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).