एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लारा ने कहा, मुल्डर को रिकॉर्ड बनाना चाहिए था

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ब्रायन लारा के नाबाद 400 रन के सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर के करीब होने के बावजूद उनके रिकार्ड को तोड़ने का प्रयास नहीं करने के वियान मुल्डर के फैसले को वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने भी सही नहीं बताया और कहा कि दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज को उस मुकाम तक पहुंचना चाहिए था।

खेल की खबरें | लारा ने कहा, मुल्डर को रिकॉर्ड बनाना चाहिए था

जोहानिसबर्ग, 11 जुलाई ब्रायन लारा के नाबाद 400 रन के सर्वोच्च व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर के करीब होने के बावजूद उनके रिकार्ड को तोड़ने का प्रयास नहीं करने के वियान मुल्डर के फैसले को वेस्टइंडीज के इस महान खिलाड़ी ने भी सही नहीं बताया और कहा कि दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज को उस मुकाम तक पहुंचना चाहिए था।

मुल्डर जिंबॉब्वे के खिलाफ हाल में टेस्ट मैच के दौरान जब 367 रन बनाकर खेल रहे थे तब उन्होंने पारी समाप्त करने की घोषणा करके लारा का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा अवसर गंवा दिया था। दक्षिण अफ्रीका के कार्यवाहक कप्तान ने बाद में कहा कि लारा के प्रति सम्मान के कारण उन्होंने ऐसा किया। लारा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ यह ऐतिहासिक पारी खेली थी।

दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे से बात की और मुल्डर ने कहा कि लारा उनके फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं थे।

मुल्डर ने 'सुपरस्पोर्ट' से कहा, ‘‘अब जब चीजें थोड़ी स्थिर हो गई हैं, तो मैंने ब्रायन लारा से थोड़ी बात की। उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे अपनी विरासत खुद ही तैयार करनी होगी और मुझे रिकॉर्ड बनाना चाहिए था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लारा ने कहा कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनते हैं और भविष्य में कभी मैं फिर से उस स्थिति में पहुंचूं तो मैं उनसे अधिक स्कोर बनाऊं। ’’

मुल्डर की पारी टेस्ट क्रिकेट में पांचवां सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर और किसी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर है। उन्होंने कहा कि अब लारा के विचार जानने के बावजूद वह उस दिन लिए गए अपने फैसले को सही मानते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह उनका दिलचस्प दृष्टिकोण था, लेकिन मैं अब भी मानता हूं कि मैंने सही फैसला किया और खेल का सम्मान करना मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।‘‘

मुल्डर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच शुकरी कॉनराड ने उनसे कहा था, ‘‘सुनो, बड़े स्कोर दिग्गजों के नाम पर रहने दो।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).