एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सनराइजर्स के बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की आदत से खफा लारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका और उसके मुख्य कोच ब्रायन लारा अपने बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की इसी आदत से खफा हैं ।

खेल की खबरें | सनराइजर्स के बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की आदत से खफा लारा

लखनऊ, आठ अप्रैल लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का कोई बल्लेबाज टिककर खेल नहीं सका और उसके मुख्य कोच ब्रायन लारा अपने बल्लेबाजों की विकेट गंवाने की इसी आदत से खफा हैं ।

लखनऊ के खिलाफ सनराजइर्स के बल्लेबाज 121 रन ही बना सके जो मेजबान ने चार ओवर बाकी रहते बना लिये ।

लारा ने मैच के बाद कहा ,‘‘ मुझे लगता है कि हम एक के बाद एक विकेट गंवाते आ रहे हैं । पहले मैच में हमने पहले ही ओवर में दो विकेट गंवा दिये । इस मैच में तीन विकेट सात गेंद के भीतर गंवाये जिससे मैच का नक्शा बदल गया । हमें इस समस्या का हल निकालना होगा ।’

सनराइजर्स ने आठवें और नौवें ओवर में अनमोलप्रीत सिंह, कप्तान एडेन मार्कराम और हैरी ब्रूक के विकेट गंवाये जिससे स्कोर चार विकेट पर 55 रन हो गया । सनराइजर्स इस झटके से उबर ही नहीं सके ।

लारा ने यह भी कहा कि विकेट पर स्ट्रोक्स खेलना मुश्किल था । उन्होंने कहा ,‘‘ यह पिच ऐसी नहीं थी जिस पर स्ट्रोक्स लगाये जा सके । यह हालांकि कोई बहाना नहीं है लेकिन मेरा मानना है कि हमें बल्लेबाजी में सुधार करना होगा ।’’

लारा ने यह भी कहा कि टीम में दो शीर्ष स्पिनरों के होते हुए भी अतिरिक्त स्पिनर उतारने से उन्हें फायदा मिलता । उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास वाशिंगटन सुंदर और आदिल रशीद जैसे शीर्ष स्तरीय स्पिनर थे लेकिन एक अतिरिक्त स्पिनर होने से फायदा मिलता ।’’

मोना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2023 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).