देश की खबरें | भाषा विवाद: तमिलनाडु में रेलवे स्टेशन पर हिंदी में लिखे नाम पर काला रंग पोता गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में जारी भाषा विवाद के बीच तमिल समर्थक कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश के दो रेलवे स्टेशनों पर नामपट्ट पर लिखे हिंदी शब्दों पर कालिख पोत दी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

पोल्लाच्चि, 23 फरवरी तमिलनाडु में जारी विवाद के बीच तमिल समर्थक कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश के दो रेलवे स्टेशनों पर नामपट्ट पर लिखे हिंदी शब्दों पर कालिख पोत दी। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक द्वारा केंद्र पर प्रदेश में हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाए जाने के बीच तमिल समर्थक कार्यकर्ताओं ने रविवार को यहां रेलवे स्टेशन पर हिंदी में लिखे स्थान के नाम पर काला रंग पोत दिया।

इस आशय के वायरल एक वीडियो में कार्यकर्ता हिंदी में लिखे ‘पोल्लाच्चि जंक्शन’ पर काला पेंट करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने बाद में इसे ठीक कर दिया ।

दक्षिणी रेलवे के पालघाट मंडल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘आरपीएफ पोलाच्चि ने आरोपियों की पहचान कर ली है और रेलवे अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। इसे तुरंत ठीक कर दिया गया।’’

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि द्रमुक कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के तिरुनेलवेली जिले के पलयनकोट्टई रेलवे स्टेशन पर नामपट्ट पर अंकित हिंदी नाम को काले रंग से रंग दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आरपीएफ ने रेलवे अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पार्टी के छह कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक का भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साथ वाकयुद्ध जारी है और उसने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) के माध्यम से हिंदी थोपने का आरोप लगाया गया है।

हालांकि केंद्र ने इस आरोप का खंडन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\