एजेंसी न्यूज

मेघालय में भूस्खलन में कई घर दबे, महिला क्रिकेटर की मौत, पांच लोग लापता

मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में शुक्रवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए, जिसमें महिला क्रिकेटर रजिया अहमद की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मेघालय में भूस्खलन में कई घर दबे, महिला क्रिकेटर की मौत, पांच लोग लापता
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

शिलांग: मेघालय के पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में शुक्रवार को भारी बारिश से हुए भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए, जिसमें महिला क्रिकेटर रजिया अहमद की मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग लापता हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने कहा कि घटना सुबह करीब छह बजे जिले के मावनेई इलाके में हुई. उन्होंने कहा कि मेघालय के लिये राष्ट्रीय स्तर के कई क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुकीं रजिया का शव मलबे से निकाल लिया गया है.

मावनेई इलाके के सरपंच बाह बुद ने 'पीटीआई-' को बताया, ''रजिया अहमद (30) का शव मलबे से निकाल लिया गया है. पांच अन्य लोग अब भी लापता हैं.''

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2020 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).