देश की खबरें | कोयला खदान में भूस्खलन, श्रमिक दबा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में आज सुबह भारी बारिश के कारण भूस्खलन से एक ठेका श्रमिक मलबे में दब गया, जबकि पांच अन्य श्रमिकों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
कोरबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि एसईसीएल की कुसमुंडा खदान में आज सुबह भारी बारिश के कारण भूस्खलन से एक ठेका श्रमिक मलबे में दब गया, जबकि पांच अन्य श्रमिकों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एसईसीएल के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।
यह भी पढ़े | दिल्ली में बेखौफ अपराधी, ग्रेटर कैलाश इलाके में महिला से दिनदहाड़े चेन लूटी, देखें VIDEO.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुसमुंडा खदान के क्वारी नंबर एक के पास आज सुबह ठेका श्रमिक सुरेश महंत :38 वर्ष: और अन्य श्रमिक काम कर रहे थे। श्रमिक जब पंप से पानी निकाल रहे थे तभी वहां बारिश होने लगी। कुछ देर तक मूसलाधार बारिश होने के बाद खदान के एक हिस्से की मिट्टी भारी मात्रा में नीचे गिर गई।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में सुरेश वहीं दब गया जबकि वहां मौजूद पांच अन्य श्रमिकों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
उन्होंने बताया कि वहां मौजूद श्रमिकों ने इसकी जानकारी खदान प्रबंधन को दी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पहुंच गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रमिक मलबे के नीचे दबा हुआ है। उसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सं संजीव
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)