देश की खबरें | नागालैंड के कोहिमा और दीमापुर शहरों में लगातार बारिश से भूस्खलन और बाढ़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागालैंड की राजधानी कोहिमा और वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में भूस्खलन और जलभराव हो गया है।

कोहिमा, पांच जुलाई नागालैंड की राजधानी कोहिमा और वाणिज्यिक केंद्र दीमापुर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई निचले इलाकों में भूस्खलन और जलभराव हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कोहिमा में मृदा एवं जल संरक्षण विभाग की सुरक्षा दीवार शुक्रवार को गिर गई, जिसके बाद शनिवार को पुलिस मुख्यालय में भी ऐसी ही घटना घटी।

उन्होंने बताया कि इन घटनाओं में कम से कम चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

पूरे दिन भारी बारिश के कारण कोहिमा शहर के कई इलाकों में व्यापक जलभराव हो गया, जिससे सामान्य जनजीवन बाधित हो गया।

दीमापुर में निचले इलाकों में बाढ़ के कारण यातायात में भारी बाधा उत्पन्न हो गई।

इस बीच, दीमापुर के उपायुक्त और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष ने सार्वजनिक परामर्श जारी कर निवासियों को लगातार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने के बढ़ते खतरे को देखते हुए नदियों और नालों से दूर रहने की चेतावनी दी है।

डीडीएमए ने बढ़ते जल स्तर का हवाला देते हुए जनता से नदी के किनारे मछली पकड़ने, पिकनिक मनाने या किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल होने से बचने का आग्रह किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO