एजेंसी न्यूज

Flood-Landslide Video: अरुणाचल के ईटानगर में बादल फटा, भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, देखें वीडियो

अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार सुबह बादल फटने से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Flood-Landslide Video: अरुणाचल के ईटानगर में बादल फटा, भूस्खलन और बाढ़ ने मचाई तबाही, देखें वीडियो
landslide | File Photo

ईटानगर, 23 जून : अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में रविवार सुबह बादल फटने से कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रदेश में पिछले कुछ हफ्तों से भारी बारिश हो रही है लेकिन पिछले दो दिनों में स्थिति में सुधार हुआ है. अधिकारियों ने बताया कि रविवार को बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं किया गया था.

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब साढ़े दस बजे बादल फटने की घटना के बाद ईटानगर के कई हिस्सों में और उसके आसपास के इलाकों से भूस्खलन की खबरें हैं वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग 415 के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. उन्होंने बताया कि राज्य की राजधानी के लोगों की जीवनरेखा माने जाने वाले राजमार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं.

यह भी पढ़ें : Hyderabad: गले में चिकन का टुकड़ा फंसने से शख्स की हुई मौत! सांस लेने में हुई परेशानी, फिर पलभर में निकल गए प्राण

जिला प्रशासन ने लोगों से नदियों के किनारे और भूस्खलन के खतरे वाले क्षेत्रों में न जाने को कहा है. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है. उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने सात स्थानों पर राहत शिविर लगाये हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 23, 2024 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).