देश की खबरें | बारूदी सुरंग में विस्फोट, सीआरपीएफ के पांच जवान घायल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 28 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के पांच जवान घायल हो गए हैं।

बस्तर जिले के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने शनिवार को बताया कि सुकमा जिले के ताड़मेटला गांव के करीब बारूदी सुरंग में हुए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के पांच जवान घायल हो गए हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भुवनेश्वर के ठाकुरदास ने की 5500 किमी की पैदल यात्रा.

सुंदरराज ने बताया कि सीआरपीएफ के 206 कोबरा बटालियन के जवानों को गस्त में रवाना किया गया था। जवान आज देर शाम जब ताड़मेटला गांव के करीब जंगल में थे तब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया। इस घटना में पांच जवान घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों को जंगल से बाहर निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़े | Nivar Cyclone: चक्रवात ‘निवार’ के जाने के बाद आंध्र प्रदेश के उप्पदा गांव के तट पर बिखरा मिला सोना, जानिए पूरा माजरा.

इधर सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों में से एक की हालत गंभीर है। इस संबंध में अधिक जानकारी ली जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)