एजेंसी न्यूज

लंकाशर ने टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी का प्रस्ताव रखा

काउंटी ने अब इंग्लैंड के गर्मियों के सत्र के दौरान टेस्ट की मेजबानी की पेशकश की है।

लंकाशर ने टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी का प्रस्ताव रखा

मैनचेस्टर स्थित इस काउंटी ने इस बार रिकॉर्ड वित्तीय नतीजे दिए हैं जो हॉजकिस की विरासत का नतीजा है जिनका मार्च में वायरस से संक्रमित होने के कारण 71 बरस की उम्र में निधन हो गया।

काउंटी ने अब इंग्लैंड के गर्मियों के सत्र के दौरान टेस्ट की मेजबानी की पेशकश की है।

लंकाशर ने साथ ही कोविड-19 संकट के दौरान अन्य काउंटी की तरह खिलाड़ियों के अनुबंध भी रद्द नहीं किए। काउंटी ने चार करोड़ 10 लाख डॉलर की कमाई की थी जो उसकी अब तक की सर्वाधिक वार्षिक कमाई है।

काउंटी के सीईओ डेनियल गिडने ने कहा, ‘‘यह रिकॉर्ड कमाई है। यह क्लब के लिए गौरवपूर्ण दिन है। शत प्रतिशत यह डेविड की विरासत है। वह मेंटर, दोस्त और बॉस सब कुछ थे।’

गिडने ने कहा कि उनके ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर हिल्टन होटल होने से वह इस साल टेस्ट की मेजबानी की स्थिति में हैं।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को उम्मीद है कि वे जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन टेस्ट की श्रृंखला को जुलाई में आयोजित करके अपने सत्र को शुरू कर पाएंगे जिसमें कोरोना वायरस महामारी के कारण विलंब हुआ है।

इसके बाद आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के भी इंग्लैंड का दौरा करने का कार्यक्रम है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ओल्ड ट्रैफर्ड को पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की मेजबानी करनी थी जो सात अगस्त से शुरू होना था।

गिडने ने कहा, ‘‘हमने ईसीबी को औपचारिक तौर पर इच्छा जताई है। हमारा मानना है कि हमारे पास क्षमता, अनुभव और सुविधाएं हैं कि हम सुरक्षित आयोजन कर सकते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).