देश की खबरें | लालू ने गोपालगंज में अपने पैतृक गांव फुलवरिया का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को गोपालगंज जिले में अपने पैतृक गांव फुलवरिया का दौरा किया।

पटना, 22 अगस्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को गोपालगंज जिले में अपने पैतृक गांव फुलवरिया का दौरा किया।

अपनी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ, प्रसाद ने गोपालगंज के मरछिया चौक पर अपनी मां मरछिया देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

किडनी प्रतिरोपण के बाद राजद प्रमुख ने पहली बार अपने पैतृक गांव का दौरा किया।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि वे आज दिन में थावे इलाके में प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर भी जाएंगे। दोनों सोमवार को राज्य की राजधानी पटना से लगभग 100 किमी दूर गोपालगंज पहुंचे थे।

गोपालगंज में संवाददाताओं से बात करते हुए, प्रसाद ने कहा था कि वह मंगलवार तक अपने पैतृक जिले में रहेंगे, जिस दौरान वह पिछले साल हुई सर्जरी के बाद प्रार्थना करने एक स्थानीय मंदिर जाने वाले हैं।

प्रसाद ने कहा था, "मैं लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए भी प्रार्थना करूंगा। मैं अपनी खातिर नहीं, बल्कि अपने देश के लोगों के लिए सफलता की कामना करूंगा।"

राजद प्रमुख ने सोमवार को दावा किया था कि अगले साल लोकसभा चुनाव में केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा का सफाया तय है, पर उन्होंने विपक्षी गठबंधन ‘‘इंडिया’’ की ओर से मोदी को चुनौती पेश करने वाला ‘‘चेहरा’’ कौन होगा, इस बारे में सवालों को टाल दिया था। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में राजद भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\