एजेंसी न्यूज

लालू ने सुरंग से मजदूरों को निकालने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देने के लिए भाजपा की आलोचना की

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सराहना करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुधवार को आलोचना की।

लालू ने सुरंग से मजदूरों को निकालने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देने के लिए भाजपा की आलोचना की
(Photo Credit: Twitter/X)

पटना, 29 नवंबर : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की सराहना करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बुधवार को आलोचना की. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने रेखांकित किया कि 12 नवंबर से उत्तरकाशी जिले की सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने में काफी समय लगा और विदेश तक से विशेषज्ञों को बुलाना पड़ा.

प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मोदी किस श्रेय के पात्र हैं? बचाव में इतना समय लगा. पूरे देश के साथ-साथ विदेश से भी लोगों को बुलाना पड़ा." एक सप्ताह के बाद दिल्ली से लौटने पर राजद सुप्रीमो पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. जब उनसे बृहस्पतिवार को होने वाले रोज़गार मेले के बारे में पूछा गया जिसमें प्रधानमंत्री मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विभागों में भर्ती किए गए 50,000 कर्मियों नियुक्ति पत्र देंगे, तो उन्होंने कहा, " हमारा नकल उतार रहे हैं."

उन्होंने पिछले एक साल में बिहार में चलाए गए बड़े पैमाने पर भर्ती अभियान का जिक्र करते यह टिप्पणी की है. उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 लाख नौकरियां देने के वादा किया है. प्रसाद ने विपक्षी दलों के "इंडिया" गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2023 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).